Homeप्रमुख खबरेंसुप्रसिद्ध "धूमेश्वर धाम मंदिर" पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 11...

सुप्रसिद्ध “धूमेश्वर धाम मंदिर” पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 17 अगस्त तक

ग्वालियर / ग्वालियर चंबल-संभाग का अति प्राचीनतम भगवान शिव का मंदिर “धूमेश्वर धाम” जो जिले की भितरवार तहसील के ग्राम पंवाया में स्थित है प्रदेश भर में प्रसिद्ध है, धूमेश्वर धाम के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री अनिरुद्धवन जी महाराज द्वारा 11 से 18 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका हवन,

पूर्णाहुति एवं भण्डारा 18 अगस्त को सम्पन्न होगा, कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के आचार्य पंडित श्री नरोत्तम शास्त्री जी के श्रीमुख से किया जाएगा
यह जानकारी श्री धूमेश्वर धाम के प्रमुख सेवक श्री हंसवन जी महाराज (भाऊ बाबा) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 11 से 17 अगस्त तक धूमेश्वर धाम में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ प्रदेश भर के हजारों शिव भक्तों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाकर अपने जीवन का सुखी मार्ग प्रशस्त करें l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments