Homeदेशआरएसएस जनसंघ और भाजपा की पृष्ठभूमि वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को...

आरएसएस जनसंघ और भाजपा की पृष्ठभूमि वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने घोषित किया उपराष्ट्रपति चुनाव प्रत्याशी

एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को कैंडिडेट बनाया गया है। बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था। जिसके बाद एनडीए की तरफ से घोषणा का इंतजार किया जा रहा था और आज यह इंतजार खत्म हो गया।

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “हम विपक्ष से भी बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी हासिल करना चाहिए ताकि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें। जैसा कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे और हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए हमारे एनडीए के उम्मीदवार हैं।”

कौन हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन

  • सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन है।
  • सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 20 अक्टूबर 1957 को हुआ था।
  • वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवा दे रहे हैं।
  • सीपी राधाकृष्णन ने RSS और जनसंघ से अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी।
  • वे 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से लोकसभा सांसद चुने गए।
  • 2003 से 2006 तक तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
  • सीपी राधाकृष्णन फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे।
  • इसके अलावा मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
  • मार्च से अगस्त 2024 तक पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।
  • 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में आसीन हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments