ग्वालियर /राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की माता जी के बारे में अपशब्दपूर्ण नारेबाजी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर द्वारा आज कांग्रेस के विरुद्ध उनके कार्यालय के निकट जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की नेत्रियां कर रहीं थीं।
भारतीय जनता पार्टी इकाई ग्वालियर द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे और पार्टी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया व अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता नदी गेट पर एकत्रित हुए थे सभी कांग्रेस नेताओ की तथाकथित बयानबाजी के विरोध में बेहद आक्रोषित थे।

प्रदर्शन के दौरान उग्र स्वरूप में बेरीकेड्स पर जा चढ़े भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया
नदी गेट से रैली प्रारंभ की गई जो कांग्रेस पार्टी कार्यालय शिंदे की छावनी की ओर रवाना हुई इससे पहले भाजपा की रैली कांग्रेस कार्यालय पहुंचती भारी पुलिस बल ने बेरीकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।
चूंकि कांग्रेस कार्यालय पर पहले से कुछ कांग्रेसी उपस्थित थे अतः पुलिस ने टकराव रोकने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। बाद में आक्रोषित भाजपाजनों जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, पूर्व विधायक रामवरन गुर्जर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और ग्वालियर के भाजपा सांसद आदि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर खुद गतिविधियों का निगाह रखने हेतु गुरुद्वारा चौराहे पर मौजूद रहे, प्रदर्शन और तनाव की वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रही और आमजन परेशान हुए।