Homeप्रमुख खबरेंभाजपा - कांग्रेस में टकराव के हालात पुलिस प्रशासन अलर्ट पर कांग्रेस...

भाजपा – कांग्रेस में टकराव के हालात पुलिस प्रशासन अलर्ट पर कांग्रेस कार्यालय के रास्ते पर लगाई बैरिकेडिंग

ग्वालियर /एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रतलाम में घेराव के बाद कांग्रेस अक्रोशित नजर आ रही है तो दूसरी ओर ग्वालियर में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान करके माहौल को और अधिक गरमा दिया है।
जीतू पटवारी पर हमले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे हमले नहीं रोके गए तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस द्वारा शाजापुर में पुतला दहन भी किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस और शासन को सद्बुद्धि की अपील की।

उधर भाजपा ग्वालियर के ग्वालियर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि ग्वालियर कांग्रेस के नेताओं द्वारा सदैव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान किया जाता रहा है। इस बार राहुल गांधी एवं विपक्षी नेताओं की उपस्थिति में उनके नेता द्वारा प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी का अपमान किया उन्हें मां की गालियां दी गई। इस अपमानजनक कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा कल 1 सितंबर को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय, नदी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी,मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

इस तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश का पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है भाजपा के कल के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यालय के बाहर सौ मीटर एरिया में बेरीकेटिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments