Homeप्रमुख खबरेंबीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गाड़ी के गेट में दबी उंगली आया...

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गाड़ी के गेट में दबी उंगली आया चक्कर ले जाना पड़ा अस्पताल

मध्यप्रदेश के बैतूल के आठनेर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वागत रैली के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि वाहन पर चढ़ते समय उनकी उंगली गाड़ी के गेट में दब गई थी. इसके बाद हुए दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद कर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया. कुछ देर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल से निकलकर वे रैली में शामिल हुए.

गाड़ी के गेट में दबी उंगली
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहली बार आठनेर पहुंचे थे. उनके स्वागत में नगर वासियों ने जगह-जगह पर पुष्पवर्मा, तुलादान और स्वागत समारोहों का आयोजन किया था. इसी दौरान स्वागत रैली में उनकी तबीयत बिगड़ गई. वाहन पर चढ़ते समय उनकी उंगली गाड़ी के गेट में दब गई. जिससे उन्हें चक्कर आ गया.

कुछ देर बाद पहुंचे वापस 

हेमंत खंडेलवार को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उनकी उंगली में चोट और तेज दर्द के कारण चक्कर आया था. फिलहाल उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है. उन्हें इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल से डिस्चार्ज होने ही प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने फिर से रोड शो में हिस्सा लिया.

लोगों का जताया आभार

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नगर में आयोजित सभी स्वागत समारोहों में उपस्थित हुए. उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. वहीं उनकी तबीयत को लेकर बीएमओ डॉक्टर सचिन आहतकर ने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उनकी जांच की. डिस्चार्ज होने के बाद वे फिर से रैली में शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments