Homeप्रमुख खबरेंतीन दिवसीय "आजीविका फ्रेश मेला" 25 सितंबर से,मिलेगा हस्तनिर्मित सामान

तीन दिवसीय “आजीविका फ्रेश मेला” 25 सितंबर से,मिलेगा हस्तनिर्मित सामान

मेले में मिट्टी से बने उत्पाद, गोबर के उत्पाद, तेल, बिभिन्न मसाले, शहद, अचार बड़ी पापड़, कारपेट इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय होगा

ग्वालियर / जिला प्रशासन के तत्वाधान में दिनांक 25 सितंबर से 27 सितंबर तक तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बैज़ाताल के सामने स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित होगा।
इस मेले में आजीविका फ्रेश मेला विक्रय सह प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मिट्टी से बने उत्पाद, गोबर के उत्पाद, तेल, बिभिन्न मसाले, शहद, अचार बड़ी पापड़, कारपेट इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय होगा। साथ ही स्वादिष्ट पकवनों एवं चटपटे व्यंजनों के बिभिन्न इंस्टॉल भी लगाये जा रहें है। मेले मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं जिले के शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी भी लगाईं जा रही है।
जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार सत्यम द्वारा जिलेवासियों के साथ-साथ बिभिन्न बिभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी परिवार सहित मेले में सहभागी बनने की अपील की गई है।
ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेले में पधार कर स्व सहायता समूहो द्वारा निर्मित सामग्री को खरीदें जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना लोकल फॉर वोकल को मजबूती मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments