भारत और बांग्लादेश के बीच आज मुकाबला कुछ देर बाद
भारत और बांग्लादेश आज एशिया कप में आमने सामने होंगे लेकिन सबकी जुबान पर एक ही बात है कि क्या भारत और पाकिस्तान फ़ाइनल में एक बार फिर आमने सामने होंगे भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में अब तक दो मैच हो चुके हैं और इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। भारत तो एशिया कप फाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब नजर आ रहा है, लेकिन सुपर-4 राउंड का एक मैच हार चुकी पाकिस्तान क्या फाइनल में जगह बना सकेगी और क्या हम भारत-पाकिस्तान फाइनल देख पाएंगे, आइए जानते हैं सारे समीकरण।
फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। सुपर-4 में खेल रही चार टीमों में से अंक तालिका में शीर्ष-2 स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल मैच खेलेंगी। खिताबी मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
भारत का फाइनल में पहुंचना आसान
भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को शिकस्त दे दी है और अब उसका मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका से होना है। टीम इंडिया का नेट रन रेट मजबूत है और अगर वो इनमें से एक भी मैच जीत जाता है तो फाइनल में पहुंच जाएगा।
एशिया कप फाइनल में जाने के लिए सुपर-4 राउंड में दो मैच जीतकर टीम को 4 अंकों की जरूरत है। पाकिस्तान अपना एक मैच हार चुका है। अगर पाकिस्तान को फाइनल में जाना है और फैंस को भारत-पाकिस्तान फाइनल देखने को मिल सके, इसके लिए पाकिस्तान के सामने तीन समीकरण हैं, आइए जान लेते हैं कि कैसे पाकिस्तान फाइनल में पहुंच सकता है।
कैसे पाकिस्तान फाइनल में पहुंच सकता है
एशिया कप फाइनल में अगर पाकिस्तान को पहुंचना है तो सबसे पहला समीकरण है कि पाकिस्तान अपने बाकी बचे मैच में बांग्लादेश को हरा दे, इससे उसके चार अंक हो जाएंगे और फाइनल का टिकट हासिल हो जाएगा।