Homeप्रमुख खबरेंदेश रक्षा में गजब का डॉग परफॉर्मेंस

देश रक्षा में गजब का डॉग परफॉर्मेंस

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर में हुआ डॉग परफॉर्मेंस शो

उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, ग्वालियर के तत्वाधान में आज माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर में राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केन्द्र, बीएसएफ टेकनपुर द्वारा डॉग परफॉर्मेंस शो का प्रदर्शन किया गया।

खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री आनंद पाठक के निर्देशानुसार आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के रूप में नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य इन योद्धाओं के व्यवहार, अनुशासित प्रशिक्षण एवं समाज व देशहित में इनकी उपयोगिता के बारे मंे जागरूकता को बढाना है ताकि देशहित में इनके योगदान को भी सराहना मिले। इस आयोजन से हमें इन यौद्धाओं की नस्लों, उनकी क्षमताओं और सुरक्षा कार्यो में उनके महत्व की जानकारी मिलती है और इन योद्धाओं के प्रशिक्षण व प्रदर्शन के आधार पर हम यह भी अनुभव करंेगे कि यह मानव-पशु संबंधों के महत्व को रेखांकित करने वाला सार्थक आयोजन है।

उक्त कार्यक्रम में माननीय न्यायाधिपति श्री आनंद पाठक साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री जी. एस. अहलूवालिया साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री अनिल वर्मा साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री मिलिंद रमेष फडके, माननीय न्यायाधिपति श्री ह्देष, माननीय न्यायाधिपति श्री आषीष श्रोती साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री अमित सेठ साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री पुष्पेन्द्र यादव साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री आनंद सिंह बहरावत साहब, माननीय न्यायाधिपति श्री राजेष कुमार गुप्ता साहब, सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधिपतिगण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीषगण, खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री राजीव के. पाल साहब, ओएसडी श्री नवीन कुमार शर्मा जी, न्यायिक परिवार के अन्य न्यायाधीषगण, अतिरिक्त महाधिवक्ता कार्यालय के पदाधिकारीगण, मध्यप्रदेष राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्यगण, उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी व अभिभाषकगण, खण्डपीठ-ग्वालियर के सुरक्षा अधिकारी व अन्य समस्त सदस्यगण, खण्डपीठ-ग्वालियर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुये। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केन्द्र, बीएसएफ टेकनपुर से आई हुई टीम के समस्त सदस्यगण का खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रषासनिक न्यायाधिपति माननीय श्री आनंद पाठक द्वारा पुष्पांे के माध्यम से स्वागत किया गया। निरीक्षक श्री कपिल देव एवं उनकी टीम द्वारा श्वानों के माध्यम से सराहनीय प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 700 आगंतुकों ने इस प्रदर्शन के महत्व को जाना।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments