बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोकीन लेते हैं और पंजाब सरकार के डोप टेस्ट में फेल हो जाएंगे। उनका यह बयान पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ मुहिम के तहत डोप टेस्ट को सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य बनाने के प्रदेश सरकार के फैसले के बाद आया ह
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इससे पहले गुरुवार को कहा था कि पंजाब की 70 फीसदी आबादी को ड्रग एडिक्ट बताने वाले नेता का डोप टेस्ट सबसे पहले होना चाहिए। इसके बाद स्वामी ने भी गुरुवार को हरसिमरत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह जिस नेता के बारे में बात कर रही थीं, वह ‘कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं, जिन्होंने कहा कि पंजाब के 70 प्रतिशत लोग नशे के आदी हैं।’ स्वामी ने यह भी कहा कि ‘राहुल गांधी डोप टेस्ट में फेल हो जाएंगे, क्योंकि वह कोकीन लेते हैं