भोपाल। सीएम शिवराज सिंह द्वारा शुरू की। गई मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में लापरवाही ने अब कर्मचारियों पर गाज गिराना शुरू कर दिया है। योजना को अभी 5 दिन पूरे नहीं हुए और 13 कर्मचारी इसके शिकार हो गए। ग्वालियर में 11 जूनियर इंजीनियर्स को सस्पेंड कर दिया गया जबकि सीधी में 2 ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। ग्वालियर में निलंबित किये गए जूनियर इंजीनियरों में सुबोध सिंह, राकेश शर्मा, सौरभ सिंह, गिरीश श्रीवास्तव निखिल शर्मा ,ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश गुप्ता,अशोक कुमार शर्मा , महेश कुमार गौतम,सहित दो एनी जूनियर इंजीनियर के नाम शामिल है।
श्री मिश्रा ने बताया कि ग्राम बेन्दुआ की सुशमा तिवारी के पति स्व. शैलेन्द्र तिवारी ने दिनांक 16.04.2018 को असंगठित श्रमिक के पंजीयन के लिए आवेदन किया गया था किन्तु रोजगार सहायक द्वारा उसके पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गयी। श्री शैलेन्द्र तिवारी का दिनांक 07.06.2018 को आकस्मिक निधन हो गया किन्तु पंजीयन के अभाव में शासन द्वारा दी जाने वाली राशि से पात्रता होने के बाद भी उनकी आश्रित पत्नी वंचित हैं।
संबल के कारण पुराने चिट्ठे भी खुल गए
इसके साथ ही उक्त ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की स्वीकृत, जियो टैगिंग, आवास निर्माण समय से पूर्ण नहीं कराया जाना, द्वितीय एवं तृतीय किस्तों के प्रदाय में विलंब, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृत, आधार फीडिंग आदि में घोर लापरवाही बरती गयी है, जिसके कारण उक्त ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गयी है।
।