कर्नाटक के मंत्री प्रियांका खड़के ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राष्ट्रीय कार्यों और देशभक्ति को समर्पित दुनिया के सबसे बड़े गैर राजनितिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर जहर उगला है उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में अपने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. ‘
खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आरएसएस की गतिविधियों को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में अनुमति न दी जाए. उनकी गतिविधियां युवाओं के मस्तिष्क को प्रभावित करती हैं, जो न देश के हित में है और न समाज के.”
कर्नाटक के मंत्री ने यह भी कहा कि आरएसएस को पुरातात्विक स्थलों या राज्य-स्वामित्व वाले मंदिरों में भी कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
खड़गे ने कहा, “वे चाहें तो निजी परिसरों में अपने कार्यक्रम करें, लेकिन सरकारी ज़मीनों का उपयोग सामूहिक ब्रेनवॉश के लिए नहीं होना चाहिए.”
उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए सवाल किया, “अगर यह विचारधारा इतनी अच्छी है, तो भाजपा नेताओं के बच्चे इसमें क्यों नहीं शामिल होते? कितनों ने त्रिशूल दीक्षा ली है या गौरक्षक बने हैं? सांप्रदायिक हिंसा के दौरान भाजपा नेताओं के बच्चे सड़कों पर क्यों नहीं दिखते?”