Homeप्रमुख खबरेंसमर्थकों के बीच जन्मदिन मनाते दिखाई दिए मिश्रा बोले में नजरबंद नहीं

समर्थकों के बीच जन्मदिन मनाते दिखाई दिए मिश्रा बोले में नजरबंद नहीं

ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण वातावरण,सुबह 5 बजे से ही डीएम व एसएसपी मैदान में

ग्वालियर /ग्वालियर में चल रहे डॉ अम्बेडकर बनाम डॉ राव विवाद के कारण जहां आज पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर कहीं से भी किसी आंदोलन धरना प्रदर्शन की कोई खबर नहीं है स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।
उधर दूसरी ओर इस आंदोलन के एक पक्ष के नेता वरिष्ठ अभिभाषक अनिल मिश्रा को उनके घर में नजरबंद किए जाने की जोरदार अफवाहों के चलते अनिल मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर खुद स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार से नजरबंद नहीं किए गए हैं इस दौरान वे अपने निवास पर जुटे समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाते दिखाई दिए।

ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण वातावरण,सुबह 5 बजे से ही डीएम व एसएसपी मैदान में

एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर नज़र

जिले की सीमाओं पर बारीकी हो रही है जाँच, शहर सहित संपूर्ण जिले में संयुक्त दल लगातार कर रहे हैं भ्रमण

ग्वालियर शहर सहित संपूर्ण जिले में आज पूरी तरह शांति, अमन चैन व सोहार्दपूर्ण वातावरण है। लोग अपने नित्य प्रत्य के कामों एवं दीपावली त्यौहार की तैयारी में जुटे हैं। एहतियातन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी आज सुबह 5:00 बजे से ही मैदान में पहुंच गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल अपने – अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जिले की सीमाओं पर वाहनों की बारीकी से जाँच की जा रही है।
एहतियातन ग्वालियर जिले की सीमाओं सहित सम्पूर्ण जिले में जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कानून -व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे -चप्पे पर नज़र रखी जा रही है।
बीते दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई अफवाह व भ्रामक खबरों को ध्यान में रखकर एहतियातन सुरक्षा के यह इंतजाम किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें सामने आने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा विभिन्न संगठनों के साथ पिछले दिनों लगातार बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में सभी संगठनों ने एक सुर में स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर को ग्वालियर जिले में कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। हम सब आपसी भाईचारा,शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए एकजुट हैं। कलेक्टर एवं एसएसपी ने जिले में शांति व सद्भाव बनाए रखने में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments