Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज के आवास पर निकला जहरीला सांप

मुख्यमंत्री शिवराज के आवास पर निकला जहरीला सांप

मुख्यमंत्री शिवराज के आवास पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब  वहां एक विषैला सांप बाहर निकला। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर जैसे ही  सांप पर पड़ी लोग उसकी दहशत से इधर-उधर भागने लगे । हालांकि निगम के साॅप विशेषज्ञ  शाहीद अली ने मोके पर पहुंच कर उसे पकड़ा  ।। शाहिद ने काफी मशक्कत के बाद सांप पर काबू पाते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। सांप की लंबाई 3 से 4 फिट की बताई जा रही रहै।

जिस सांप को पकड़ा गया उसे रसल वाइपर कहते है। यह एक तरह की जहरीली प्रजाति का सांप होता है। बताया जाता है कि ये सांप इतना जहरीला होता है कि अगर एक बार काट ले तो इसका जहर खून को जमा देता है। भारत मे पाए जाने वाले सांपों में इसे सबसे खतरनाक माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments