Homeप्रमुख खबरेंजनहित पार्टी के महामंत्री मनीष काले को मातृ शोक,मृत्यु पूर्व किया था...

जनहित पार्टी के महामंत्री मनीष काले को मातृ शोक,मृत्यु पूर्व किया था देहदान

इंदौर /राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक और जनहित पार्टी के महामंत्री  मनीष  काले की माताजी श्रीमती लीला काले जी का आज दोपहर उनके निवास वासुदेव नगर, इन्दौर में निधन हो गया हो गया।

वे 92 वर्ष की थीं। उन्होंने देहदान का संकल्प किया था, वह कल 18 अक्टूबर की सुबह पूरा होगा। जानकारी के अनुसार आज चोइथराम अस्पताल से एक टीम आई थी त्वचा लेने के लिए और एक टीम एमजीएम मेडिकल कॉलेज से आई थी नेत्र लेने के लिए, दोनों ही काम हो चुके हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें ॐ शांति शांति शांति

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments