Homeप्रमुख खबरेंवीडियो : ग्वालियर में रेल सुविधाओं के विकास हेतु सांसद कुशवाह की...

वीडियो : ग्वालियर में रेल सुविधाओं के विकास हेतु सांसद कुशवाह की जोरदार सक्रियता, निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

हाल ही में रेलवे ने 57.50 करोड़ के विकास कार्यों को दिलाई स्वीकृति
–8.50 करोड़ की बाउंड्रीबॉल एवं 49 करोड़ का डबरा में बनेगा आरओबी

 

 

ग्वालियर 26 अक्टूबर 2025/ग्वालियर की रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर लगातार प्रयासरत ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने आज ग्वालियर के अत्याधुनिक नवनिर्माणाधीन  रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया,इस दौरान उन्होंने कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने  के निर्देश दिए। साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने की बात दोहराई

सांसद कुशवाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्वालियर में बन रहे अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के काम का निरिक्षण करने पहुंचे उन्होंने इस अवसर पर कार्य की प्रगति को देखा और कई सुझाव भी दिए श्री कुशवाह ने सामान्य लोगों के आवागमन में असुविधा न हो इसकी पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया उनका सुझाव था कि वीआईपी के  लिए अतिरिक्त रास्ता बनाया जाए।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में श्री कुशवाह ने रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में हुई देरी के सवाल पर कहा कि बड़े प्रोजेक्ट में थोड़ा विलम्ब हो जाता है उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्यों कि निर्माणकार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा स्टेशन आने वाले तीस चालीस वर्षों की जरूरतों को दृष्टिगत रखकर बनाया जा रहा हैl इस अवसर पर उन्होंने एकबार पुनः ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने की बात दोहराई

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह लगातार ग्वालियर में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सक्रीय दिखाई  दिए हैं उनके द्वारा कुछ समय पूर्व ही दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाक़ात करके ग्वालियर अंचल की रेल सुविधाओं को लेकर आग्रह पत्र भी सौंपा गया था गौरतलब है कि इसके बाद रेलमंत्री द्वारा कई मांगों को पूरा भी किया गया।

कल ही ट्रेनों की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रेक के दोनों ओर 5-5 किलोमीटर दीवार खड़ी करने को रेलवे ने हरी झंडी दी है। इस दीवार से रेलवे की हाईस्पीड ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत होगी। दीवार बनने से अपराधीतत्व एवं अनाधिकृत वैंडर्स आसानी से ट्रेन तक नहीं पहुंच सकेंगे तथा जानवरों की भी सुरक्षा होगी। जो लोग रेलवे ट्रैक पर जाकर सोसाइड कर लेते हैं, उनकी भी जानमाल की रक्षा होगी। इसे लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया था। दीवार का काम स्वीकृत होने पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया है। 5 किलोमीटर की एक दीवार की लागत 4.25 करोड़ होगी, यानि दोनों दीवार बनाने पर रेलवे 8.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यहां बता दें कि आउटर इलाके से सबसे ज्यादा बेसहारा मवेशी ट्रेक तक पहुंच जाते हैं, जिस तेजी से हाइस्पीड ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ रही है, इनके सामने यदि मवेशी आ जाएं तो ड्रिलमेंट का खतरा रहता है। आउटर इलाके से मवेशियों के अलावा अपराधी तत्व एवं अनाधिकृत वेंडर भी घुसपैठ करते हैं। बेटिकट यात्रियों को भी कार्रवाई से बचने के लिए आउटर पर उतरने का मौका मिल जाता है। जब दोनों ओर ऊंची दीवार खड़ी हो जाएगी, तो ऐसे लोग आउटर से नहीं भाग सकेंगे। इसी तरह रेलवे लाइन क्रास कर अपनी जान खतरे में डालने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसेगा। जब आउटर एरिया से पूरी तरह प्रवेश एवं निकासी बंद हो जाएगी तो रेलवे लाइन क्रासिंग की घटनाएं भी रूकेंगी। हर साल क्रसिंग के दौरान दर्जनों लोग ट्रेनों की चपेट में आ जाते हैं। मवेशियों के ट्रेक पर आने से ट्रेनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। गिट्टी हो जाती है खराब रेलवे ट्रेक पर बिछाई जाने वाली गिट्टी पर बार-बार लोगों की आवाजाही से गिट्टी भी खराब होती है, आसपास की गिट्टी फैलने से बार-बार रखरखाव करना होता है। जब रेलवे ट्रेक के आसपास बाहरी लोग नहीं आएंगे तो यह झंझट भी खत्म हो जाएगा।

49 करोड़ में बनेगा आरओबी

ग्वालियर में 57.50 करोड़ के विकास कार्यों की सांसद भारत सिंह के प्रयासों से रेलवे ने स्वीकृति दी है, जिसमें डबरा में ठाकुर बाबा में करीब 49 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। यहां बता दें कि पिछले दिनों सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ठाकुर बाबा आरओबी के लिए रेलवे के डीआरएम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया था और डबरावासियों को जल्द आरओबी बनाए जाने का आश्वासन दिया है, जिसके निर्माण का रास्ता अब साफ हो चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments