कहा – नेतृत्व के विश्वास को सेवा और समर्पण से निभाऊंगा,सेवा, समर्पण और विचारधारा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा मीडिया विभाग संगठन का मीडिया तंत्र बनेगा जनसंवाद का सशक्त माध्यम
ग्वालियर, 31/10/2025 /भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत समारोहों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों और आत्मीयजनों ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी का जोरदार अभिनंदन किया। श्री आशीष उषा अग्रवाल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निज निवास गोविंदबाग पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आत्मीयजनों से भेंटकर शुभकामनाएं ग्रहण कीं। इस दौरान शहर का वातावरण उत्साह, उल्लास और स्वागत गीतों से गूंज उठा।
इस अवसर पर पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल ने कहा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया विभाग विचार, विमर्श और व्यवहार तीनों स्तरों पर भाजपा को और अधिक जनोन्मुख बनाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी पंजाब मेल से अपरान्ह 3:40 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आत्मीयजनों ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से प्रदेश मीडिया प्रभारी रैली के रूप में अपने निज निवास गोविंदबाग पहुंचे जहां, पूजन-अर्चन कर परिवार के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से भेंटकर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की और वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल के प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर ने उत्साह और आत्मीयता से उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर डीबी मॉल, राजा मानसिंह चौराहा, तानसेन होटल, बस स्टैंड तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय के पास, आकाशवाणी चौराहा, बालाजी गार्डन, विवेकानंद चौराहा, थाटीपुर चौराहा, चौहान प्याउ, द्वारकाधीश मंदिर, 60 फुटा रोड, कुम्हरपुरा, शहीद गेट तिराहा सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, नारों और बैंड-बाजों के साथ अपने प्रिय नेता का आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिला महामंत्री श्री महेश उमरैया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भानु जैन, मंडल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमित बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हरिओम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री आकाश श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्रीमती लता सिंह, जिला मंत्री श्री दारा सिंह सेंगर, श्री बृजमोहन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री संतोष गोडयाले, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सयोंजक श्रीमती बंदना भूपेंद्र प्रेमी, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष श्री राजू सेठ, वरिष्ठ पार्षद श्री राजेश्वर राव, वरिष्ठ अभिभाषक श्री बृजमोहन श्रीवास्तव, श्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, श्री गौरव कुलश्रेष्ठ, किसान मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री श्री गोपाल सिंह कुशवाहा, श्री राकेश यादव, श्री अशोक साहू ,श्री रामदास मिश्रा, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री संजय शर्मा, श्री गोविंद पंचारिया, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्री नारायण प्रजापति, श्री अन्नू तोमर, श्री विनय जैन पुष्प, विपुल जैन, श्री विक्की शर्मा, श्री ध्रुव बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, श्री हेवरन हर्षाना, वरिष्ठ नेता श्री उदय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री कौशलेंद्र राजावत, श्री प्रमोद चौहान, हरिबाबू शिवहरे, श्री राजू कुशवाह, श्री राजू कांकर, श्री भीकम खटीक, हेमू कालानी मंडल महामंत्री श्री अंकित राजपूत, श्री चंद्रप्रकाश तोमर, महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती रेनू साहू, एडवोकेट श्री उपेंद्र बैस, श्री नूतन श्रीवास्तव ने विवेकानंद चौराहे पर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव मानसिंह चौराहे पर, दीपक पांडे, श्री वीरेंद्र यादव के नेतृत्व राजकुमार यादव, श्री अकरम कुरैशी, श्री सक्षम गुरा, श्री रईस कुरैशी, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री राजीव श्रीवास्तव, श्रीमती जयंती पाल, श्री श्याम मुद्गल, श्री घनश्याम गुर्जर, पूर्व पार्षद श्री शिवराम जाटव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री धर्मेंद्र आर्य, श्री सतीश खटीक, श्री आदित्य रत्नाकर, श्री पुरुषोत्तम टमोटिया, श्री पदम बरैया, श्रीमती रेखा कुशवाह, सुनील भदौरिया, श्री जलज जैन, श्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, श्री अरुण कुशवाहा श्री हेम शाक्य, श्री राजा खटीक, श्री प्रदीप जैन, श्री मुकेश जैन, श्री अशोक जैन, श्री महेंद्र जैन, श्री महेश चंद्र जैन, श्री आशीष जैन, श्री सचिन जैन, श्री अमित गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार परमार, श्री ज्ञानेंद्र भार्गव सहित मीडिया जगत के लोग मौजूद रहे।