Homeदेशआंध्रप्रदेश की गेरडाउ स्टील फेक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, ...

आंध्रप्रदेश की गेरडाउ स्टील फेक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 6 मजदूरों की मौत

अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित गेरडाउ स्टील इंडिया लिमिटेड में जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। खबरों की मानें तो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मारे गए लोगों की पहचान बी रंगनाथ (21) के मनोज कुमार (24), के शिवा उर्फ लिंगय्या (26), यू गंगाधर (37), वसीम बाशा (39) और गुरुवय्या (40) के रूप में हुई है। डीएसपी जी अशोक कुमार ने बताया कि यह घटना तब घटित हुई जब यूनिट में मरम्मत के काम के बाद परीक्षण किया जा रहा था। दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि 4 की मौत अस्पताल में मौत हुई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को तुरंत कंपनी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments