Homeप्रमुख खबरेंपत्रकार समाजसेवी व कांग्रेस नेता रमन अग्रवाल का निधन

पत्रकार समाजसेवी व कांग्रेस नेता रमन अग्रवाल का निधन

पत्रकार समाजसेवी व कांग्रेस नेता रमन अग्रवाल का लम्बी बीमारी के बाद केरल के कोच्चि में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।

रमन अग्रवाल नेता,पत्रकार,समाजसेवी,कला सहयोगी सब थे । एक जमाने मे ब्लिट्ज अखबार से जुड़े रहे रमन अग्रवाल का कभी सिंधिया परिवार से नजदीकी रिश्ता रहा । वे पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के अनन्य थे । वे अनेक संस्थाओं से जुड़े रहे और लोगो को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सहयोग करने के  लिए सदैव समर्पित रहते थे । कांग्रेस विचारधारा से उन्होंने कभी नाता नही तोड़ा लेकिन राजनीति को वे सिर्फ दोस्तो तक सीमित रखते रहे ।उन्होंने कांग्रेस के टिकिट पर एक बार पार्षद का चुनाव भी लड़ा। छात्र,युवा अवस्था में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्वकारी साथियों में थे।पार्टी के युवा प्रतिनिधिमंडल में उन्होंने तत्कालीन पूर्वी जर्मनी की यात्रा भी की थी।यद्यपि बाद में वे पार्टी से अलग होकर कांग्रेस के संपर्क पहुँच गए थे। राजनीति, जनसेवी कार्यों के साथ वह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय थे  पत्रकार कॉलोनी बनवाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी लम्बे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे उनका दिल्ली में  इलाज चला इसी सिलसिले में उन्हें कोच्चि लेजाया गया था जहां शाम 5 बजे उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार 13 जुलाई को ग्वालियर में होगा ।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments