Homeप्रमुख खबरेंसुषमा स्वराज के पति मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन

सुषमा स्वराज के पति मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन

नई दिल्ली 4 दिसंबर 2025/मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर पीएम मोदी ने दुःख जताया है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “स्वराज कौशल जी के निधन से बहुत दुःख हुआ. उन्होंने एक वकील के तौर पर और एक ऐसे इंसान के तौर पर अपनी पहचान बनाई. वे कानूनी पेशे का इस्तेमाल करके ग़रीब लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने में यकीन रखते थे.”

उन्होंने लिखा, “वह भारत के सबसे कम उम्र के गवर्नर बने और अपने गवर्नर के कार्यकाल के दौरान मिज़ोरम के लोगों पर एक गहरी छाप छोड़ी.”

“एक सांसद के तौर पर भी उनकी सोच क़ाबिले तारीफ़ थी. इस दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ हैं.”

स्वराज कौशल भारत की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज के पति थे.

उनकी बेटी बांसुरी स्वराज फ़िलहाल नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments