रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के जल्द ही नई दिल्ली पहुंचने वाले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यह एक हाई-प्रोफाइल दौरे की शुरुआत है, जिसमें दोनों देशों के रिश्ते, स्ट्रेटेजिक सहयोग और ग्लोबल मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन के सम्मान में गुरुवार को प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन की इस यात्रा का मकसद खासकर ऐसे समय में भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है, जब भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में तेज गिरावट आई है। शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग को बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। इस वार्ता पर पश्चिमी देशों की पैनी निगाह रहेगी। पुतिन से जुड़े अपडेट्स जानने लिए लाइव ब्लॉग पर बने रहें
