Homeप्रमुख खबरेंकड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों में 30 दिसम्बर को अवकाश

कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों में 30 दिसम्बर को अवकाश

ग्वालियर 29 दिसम्बर 2025/ अत्यधिक ठंड व शीत लहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में 30 दिसम्बर को बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments