भोपाल 01 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार एक जनवरी को मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। किसान कल्याण वर्ष 2026 का यह कैलेंडर “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” की थीम पर प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री निवास में हुए कैलेंडर विमोचन के अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपक कुमार तथा नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय श्री चंद्रशेखर वालिंबे उपस्थित थे।