Homeप्रमुख खबरेंकविवर घनश्याम भारती को मिलेगा -- 2026 का प्रतिष्ठित कौशल रमेश सक्सैना...

कविवर घनश्याम भारती को मिलेगा — 2026 का प्रतिष्ठित कौशल रमेश सक्सैना साहित्य-सम्मान 

ग्वालियर 1 जनवरी 2026/साहित्य साधना संसद के अत्यन्त प्रतिष्ठित “कौशल रमेश सक्सैना साहित्य – सम्मान” के लिए कविवर घनश्याम भारती का चयन किया गया है जबकि 2025 के लिए कवयित्री कादम्बरी आर्य को यह सम्मान दिया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक – आयोजक  वरिष्ठ साहित्यकार शैवाल सत्यार्थी ने बताया कि 2025 तथा 2026 का यह संयुक्त – समारोह, फरवरी में सम्पन्न होगा । सुपरिचित कवयित्री कादम्बरी

आर्य को 2025 का तथा कविवर घनश्याम भारती को 2026 का सम्मान प्रदान किया जावेगा ।
प्रख्यात कवि – गीतकार, त्रैमासिक पत्रिका “अन्तरा” (भोपाल) के सम्पादक — श्री नरेन्द्र दीपक : मुख्य अतिथि के रूप में, इस भव्य समारोह में उपस्थित रहेंगे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments