भोपाल 12 जनवरी 2026/आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने
“विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट– VB G RAM G” के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता की।

इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा VB G RAM G अंत्योदय की भावना के साथ गाँव, किसान, श्रमिक और युवा को सशक्त करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है, जो विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति देगी।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद व समिति के प्रदेश संयोजक श्री बंशीलाल गुर्जर , प्रदेश उपाध्यक्ष व समिति की प्रदेश सह संयोजक श्रीमती मनीषा सिंह , प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी , किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सह संयोजक श्री जयपाल सिंह चावड़ा एवं सांसद श्री विवेक बंटी साहू उपस्थित थे।