Homeखेलखेल नक्शे पर ग्वालियर के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि हॉकी का...

खेल नक्शे पर ग्वालियर के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि हॉकी का दूसरा एस्ट्रोटर्फ बनकर तैयार यशोधरा बुधवार को करेंगी समर्पित

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर का हॉकी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास रहा है। इस शहर ने देश को हॉकी के कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। एक बार पुनः ग्वालियर में हॉकी को चमकाने के लिए प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ज़ोरदार प्रयास कर रही हैं हॉकी एकेडमी के बाद अब उनके प्रयासों से कम्पू स्थित श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का दूसरा मैदान भी बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे इस एस्ट्रोटर्फ का उदघाटन होगा। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग डॉ. एस एल थाउसेन करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया इस अवसर पर तृतीय राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ भी करेंगीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments