बंगलुरु 20 जनवरी 2026/कर्नाटक के डीजीपी (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के रामचंद्र राव को सोमवार रात निलंबित कर दिया गया.
यह फ़ैसला राज्य सरकार की ओर से उन वीडियो की जांच के आदेश के बाद लिया गया है, जिनमें कथित तौर पर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को अपने दफ़्तर में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा, “हम कार्रवाई करेंगे. कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है.”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी दिन में पहले मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए.
निलंबन का आदेश ऐसे समय में आया, जब कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके बाद राजनीतिक हलकों में नाराज़गी देखी गई.
कर्नाटक के डीजीपी के वीडियो में क्या
जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी के. रामचंद्र राव के कार्यालय का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह अपनी डीजीपी की वर्दी में नजर आ रहे हैं। वह दफ्तर के अंदर अलग-अलग महिलाओं के साथ गंदी हरकत कर रहे हैं। एक वीडियो में वह महिला को लिप लॉक किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य महिला का कुर्ता उठाकर उसके साथ गंदी हरकत कर रहे हैं।
एक वीडियो में, वह अपने कार्यालय में वर्दी पहने बैठे हुए महिला को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में, वह अपने कार्यालय में सूट पहने हुए हैं और अपने कक्ष में प्रदर्शित भारतीय ध्वज और पुलिस विभाग के प्रतीक चिन्ह के सामने इसी तरह का व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला भी उनके साथ सहयोग करती हुई दिखाई दे रही है। सूत्रों ने बताया कि ये वीडियो एक साल से भी पहले, रान्या राव की सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए थे।हालांकि, इन वीडियो के स्रोत और उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है. राज्य सरकार ने कहा है कि जांच के दौरान इन वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी.