Homeप्रमुख खबरेंएयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान क्रैश 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट...

एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान क्रैश 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित

प्रयागराज 21 जनवरी 2026/प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान  क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हादसा का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पैराशूट के साथ एयरक्राफ्ट गिरते हुए दिख रहा है।

हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे केपी कॉलेज के पीछे हुआ। यह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। तालाब से सटा हुआ स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं। यहां से माघ मेले की दूरी करीब 3 किमी है।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले दोनों पायलट पैराशूट से कूद गए और तालाब में गिरे। वहां दलदल में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

थोड़ी देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। हालांकि, जिस तालाब में विमान गिरा है, वहां चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई भी टीम नहीं पहुंच पाई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments