Homeप्रमुख खबरेंडेढ़ हजार से अधिक खिलाड़ी 23 जनवरी से 14 खेल प्रतियोगिताओं में...

डेढ़ हजार से अधिक खिलाड़ी 23 जनवरी से 14 खेल प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे दामखम

संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 23 जनवरी को

ग्वालियर 22 जनवरी 2026/ संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 23 जनवरी 2026 को जिला खेल परिसर कम्पू में आयोजित होगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 1512 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 14 खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगीं।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिन खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित होंगीं, उनमें कबड्डी, बॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल, रस्साकसी, पिट्टू, बैडमिंटन, टैनिस, योगासन, फेंसिंग, खो-खो, आचरी, थ्रो बॉल एवं मलखंब की प्रतियोगितायें शामिल हैं। संभाग स्तरीय प्रतियोगितायें कम्पू खेल परिसर में आयोजित होंगीं। इस प्रतियोगिता में संभाग भर से लगभग 1512 खिलाड़ी शामिल होंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12.50 बजे जिला खेल परिसर कम्पू में आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments