भाजयुमो आज कांग्रेस कार्यालय पर करेगा जंगी प्रदर्शन
ग्वालियर21 फरवरी 2026/भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर 21 फरवरी को जंगी प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने दी।
भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 21 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे, नदी गेट पर एकत्रित होंगे। जहां से भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन करने के लिए निकलेंगे।
उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI Impact Summit कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई द्वारा शर्ट उतारकर हंगामा करना, नारेबाजी करना तथा देश की गरिमा को ठेस पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाली इस मानसिकता के विरोध में विरोध प्रदर्शन हैं ।