Homeदेशद्वारका के समुद्र में विदेशी नाव से पकड़ी गईं पांच करोड़ की...

द्वारका के समुद्र में विदेशी नाव से पकड़ी गईं पांच करोड़ की विदेशी सिगरेट

द्वारका 22 फरवरी 2026/भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने भारतीय एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन में एक नाव से एक लाख पैकेट विदेशी ब्रांड की सिगरेट पकड़ी हैं. इनकी क़ीमत ढाई से पांच करोड़ के बीच मानी जा रही है.

इंडियन कोस्ट गार्ड ने, “21 फ़रवरी को, भारतीय तटरक्षक बल के जहाज़ ने भारतीय एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन के अंदर एक संदिग्ध विदेशी नाव को पकड़ा. इस नाव का नाम अल मुख़्तार था और इसमें चार ईरानी क्रू मेंबर थे.”

“तलाशी लेने पर इसमें 200 कार्टन मिले, जिनमें विदेशी ब्रांड की सिगरेट के लगभग एक लाख पैकेट छुपाकर रखे गए थे. इस माल की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमत लगभग ढाई से पांच करोड़ आंकी गई है.”

इंडियन कोस्ट गार्ड ने जानकारी दी कि नाव को आगे की जांच और संबंधित एजेंसियों के साथ पूछताछ के लिए पोरबंदर ले जाया जा रहा है. यह कार्रवाई द्वारका में समुद्र के पश्चिमी हिस्से में हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments