ग्वालियर 6 मई 2026/पुरूषार्थ सेवा फाउडेंशन ग्वालियर के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित 7 दिवसीय संगीतमय कथा का भूमि पूजन श्री श्री 1008 जडेरूआ वाले महाराज संत डोंगरसिंह महाराज, संत श्री लखनदास महाराज, कबीर आश्रम के अध्यक्ष डाॅ. विजय मंडेलिया एवं श्रीमती रीनू मंडेलिया ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डाॅ. नीतेश शर्मा, राजेश दुबे, पुरूषार्थ सेवा फाउडेंशन ग्वालियर के सचिव मनीष सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
संत रविदास कथा आयोजन समिति कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पुरूषार्थ सेवा फाउंडेशन ग्वालियर के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की संगीतमय कथा का आयोजन 7 मई से संत कबीर आश्रम, थाटीपुर, मुरार में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 7 मई को पूर्वान्ह 11 एक भव्य कलश यात्रा संत रविदास आश्रम मुरार से निकलेगी। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। यह कलश यात्रा संत रविदास आश्रम से प्रारंभ होकर संत कबीर आश्रम पहुंचेगी। इसके उपरांत कथा वाचक हरिद्धार उत्तराखंड के संत श्री सागर आनंद महाराज जी की कथा होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 8 मई से कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक रहेगा। कथा की पूर्णाहुति एवं भंडारा 13 मई बुधवार को होगा। पुरूषार्थ सेवा फाउडेंशन ग्वालियर ने धर्मप्रेमी समाज से कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।