Homeप्रमुख खबरेंआंगनवाड़ी केंद्रों में कहीं नाश्ता नहीं तो कहीं खाने की जगह...

आंगनवाड़ी केंद्रों में कहीं नाश्ता नहीं तो कहीं खाने की जगह पतली लप्सी

आंगनवाड़ी केंद्रों मे मिली कई खामियां मिली

ग्वालियर 6 मई 2026/जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती उपासना राय ने कई ऑगनवाडी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां मिली। इसके चलते स्व सहायता समूहों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं

इन  ऑगनवाडी केन्द्रो में यह मिली खामियां
ऑगनवाडी केन्द्र नाका चन्द्रवदनी कं. 02 वार्ड 57 का  निरीक्षण किया गया था। जिसमें राधिका स्व सहायता समूह के द्वारा मीनू अनुसार  खाना, नाश्ता नही दिया गया था। नाश्ते में मीठी लप्सी दी गई जो कि बहुत पतली एवं जली हुई पाई गई। जबकि मीनू में खाने में सब्जी,दाल, रोटी दी जानी थी।ऑगनवाडी केन्द्र खूबी की बजरिया, वार्ड 57 एवं नाका चन्द्रवदनी कमांक 1, वार्ड 56 पर राधिका स्व सहायता समूह के द्वारा खाना, नाश्ता नही दिया गया है।

ऑगनवाडी केन्द्र नया पायगा, वार्ड 52 के केन्द्र का निरीक्षण किया गया था। जिसमें लाडली स्व सहायता समूह के द्वारा खाना/नाश्ता वितरण किया जाता है। स्व सहायता समूह के द्वारा मीनू अनुसार उक्त केन्द्र पर खाना/नाश्ता नही दिया गया था। नाश्ते में मीठी लप्सी दी गई जो कि बहुत पतली एवं जली हुई पाई गई। जबकि मीनू में खाने में सब्जी/दाल/रोटी दी जानी थी।
ऑगनवाडी केन्द्र बंजार शाह नाला 1, वार्ड 49 के केन्द्र का निरीक्षण किया गया था। जिसमें रामजी स्व सहायता समूह के द्वारा  मीनू अनुसार  केन्द्र पर खाना/नाश्ता नही दिया गया था। । इन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments