ग्वालियर 13 मार्च 2026/सोशल मीडिया पर सिंधिया समर्थक नेता देवेंद्र पाठक का स्तीफ़ा चर्चा में है मजे की बात यह है कि स्तीफ़ा देने वाले देवेंद्र पाठक एक अन्य सिंधिया समर्थक नेता मुन्नालाल गोयल पर हमलावार होते दिख रहे हैं और उन्हें फर्जी बता रहे हैं वे पार्टी जिलाध्यक्ष से भी खफा हैं उन्होंने कहा पार्टी जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं पर गरीबों की लड़ाई लड़ने का समय नहीं है इस कारण वे स्तीफ़ा दे रहे हैं लेकिन पार्टी से स्तीफे के बावजूद सिंधिया के कहने पर काम करने की बात कर रहे हैं।
उधर इस बारे में जब पार्टी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया से चर्चा की गई तो उन्होंने देवेंद्र पाठक से जुड़ी किसी भी जानकारी से साफ इंकार करते हुए कहा कि उन्हें पाठक का स्तीफ़ा प्राप्त नहीं हुआ है।
देवेंद्र पाठक का वीडियो देखने ऊपर दी गई लिंक क्लिक करें

देवेंद्र पाठक पूर्व पार्षद रहे हैं और उन्हें सिंधिया समर्थक माना जाता है लेकिन वे आपसी राजनैतिक वैमंनस्यता के कारण एक अन्य सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल पर ही हमलावार हैं। वे कहते हैं कि मुन्नालाल गोयल के कहने पर प्रशासन और पार्टी चल रही है। उन्होंने कहा कि मेरी जाँच करा लीजिये और मुन्नालाल की भी जाँच करा लीजिये. उन्होंने कहा वो वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व के साथ घूम रहे हैं उनपर कोई एक्शन नहीं लिया गया उन्होंने अपने वीडियो संदेश में मुन्नालाल गोयल पर हमला बोलते हुए उन्हें फर्जी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि जब गरीबों की लड़ाई लड़ने जिलाध्यक्ष और पार्टी नेताओं पर समय नहीं है अतः में पार्टी से स्तीफ़ा दे रहा हूँ साथ ही उन्होंने कहा कि वे सिंधिया के लिए काम करते रहेंगे।