ग्वालियर14 मई 2026/मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह 17 मई रविवार को दोपहर 12:30 बजे बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष यह पुरस्कार 11 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।
यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुंटे,कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर, सह संयोजक जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक एवं विनोद गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि आयोजन में देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान विषय पर संवाद का आयोजन भी होगा,समारोह के मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार गौरव वल्लभ होंगे। मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.राजकुमार आचार्य होंगे। अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मप्र उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे।
यह रहेंगी सम्मान की श्रेणियां
श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट, आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल / डिजिटल मीडिया सम्मान, बेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान, श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान।