Homeदेशमहंगाई का तगड़ा झटका : शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम...

महंगाई का तगड़ा झटका : शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी हुई

नई दिल्ली /ग्वालियर /15 मई 2026/एशिया संकट के बीच जिसका डर था वो हो गया. महंगाई डायन ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आम आदमी पर दूध के बाद अब सीएनजी और पेट्रोल-डीजल वाली महंगाई की मार पड़ी है. जी हां, ईंधन संकट की आहट के बीच अब पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बड़ा इज़ाफा हो गया है.ग्वालियर में पेट्रोल 109.7 रुपए और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर जबकि सिंगरौली में पेट्रोल 109.92 रुपए और डीजल 95.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

जिस बात को लेकर आशंका जताई जा रही थी, वह शुक्रवार को सच हो गया. पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब तीन रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है. वहीं, सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं. जी हां, महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को पिछले 48 घंटे में एक के बाद एक तीन बड़े झटके लगे हैं. पहले दूध के दाम बढ़े, फिर मुंबई में CNG महंगी हुई और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. इतना ही नहीं, अब देशभर में भी सीएनजी के दाम में दो रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. लगातार बढ़ती कीमतों ने घर के बजट पर नया दबाव डाल दिया है.  रसोई से लेकर सफर तक हर चीज महंगी होती नजर आ रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. वैसे तो दाम बढ़ने के कयास चुनाव से पहले ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, क्योंकि दुनिया के अधिकांश देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो चुकी है और भारत अबतक शांत था। रविवार और सोमवार को पीएम मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील से यह लगने लगा था कि दाम बढ़ेंगे। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया था कि कच्चे तेल कीमतों में तेज उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम पहले के 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 115 डॉलर पर पहुंच गए हैं। पुरी ने यह भी बताया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 2022 के बाद से ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

ग्वालियर में पेट्रोल 109.7 रुपए और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर जबकि सिंगरौली में पेट्रोल 109.92 रुपए और डीजल 95.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

खबर का अपडेट जारी है…

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments