Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ग्वालियर महानगर के मंडल प्रभारियों की घोषणा यहां देखिये किसे मिली...

भाजपा ग्वालियर महानगर के मंडल प्रभारियों की घोषणा यहां देखिये किसे मिली जिम्मेदारी

भाजपा ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया द्वारा जारी की गई सूची 

ग्वालियर 27 मई 2026/भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर इकाई द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडल प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया द्वारा जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार ग्वालियर विधानसभा, ग्वालियर पूर्व विधानसभा एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के विभिन्न मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण बताया है।
15 ग्वालियर विधानसभा में संत रविदास मंडल, कोटेश्वर महादेव मंडल, वीर दुर्गादास मंडल, रानी लक्ष्मीबाई मंडल, राजा मानसिंह तोमर मंडल एवं राजा अग्रसेन मंडल के प्रभारियों की घोषणा की गई है।
वहीं 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मंडल, वीर सावरकर मंडल, शहीद भगतसिंह मंडल, स्वामी रामकृष्ण मंडल, महाराणा प्रताप मंडल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसके अलावा 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी मंडल, शहीद हेमू कालाणी मंडल, गुप्तेश्वर महादेव मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित किए गए हैं।
भाजपा संगठन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments