Homeप्रमुख खबरेंआग की अफवाह के कारण ट्रेन से कूदे यात्री सामने से आ...

आग की अफवाह के कारण ट्रेन से कूदे यात्री सामने से आ रही दूसरी रेल ने कुचला 4 की मौत

मुरैना 14 जून 2026/मध्य प्रदेश के मुरैना से बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है. दरअसल, यहां रविवार की शाम 4.15 बजे यहां से गुजर रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच आग लगने की अफवाह फैल गई. इसके बाद घबराए पैसेंजर्स ट्रेन से कूदने लगे. इस दौरान, मैन ट्रैक पर आ रही पातालकोट की चपेट में कई यात्री आ गए. ट्रेन की चपेट में आने वाले तीन महिला और एक बच्चा समेत 4 लोगों के शव अब तक बरामद किए गए हैं.  लोगों की दर्दनाक मौत से घटना स्थल पर कोहराम मच गया. यह पूरा मामला मुरैना के हेतमपुर स्टेशन का है.

खबर मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य में जुटे सराय छोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. अब तक तीन महिलाओं और एक बच्चे के शव बरामद किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि शाम 4.15 बजे मुरैना से धौलपुर की तरफ जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. इसके बाद चलती ट्रेन से यात्री कूद गए. इसी दौरान दूसरा ट्रैक पर पातालकोट एक्प्रेस के आ जाने से यह हादसा हो गया. इस हादसे में मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय आफरीन, 4 वर्षीय असद, 60 वर्षीय शकुंतला और 58 वर्षीय वीरमा देवी के रूप में हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments