Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :दतिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा, कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के...

वीडियो :दतिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा, कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शनिवार को दतिया में कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित कहा दतिया की जनता उपचुनाव में कमल के फूल को भारी मतों से विजयी बनाएगा भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर जनता का पूरा भरोसा

दतिया/भोपाल, 11/07/2026/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शनिवार को दतिया में उप चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दतिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में कार्य कर रहे हैं। दतिया की जनता उपचुनाव में कमल के फूल को भारी मतों से विजयी बनाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के उत्साह से भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे।

*उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। 13 जुलाई को पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी अपना नामांकन जमा करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने के लिए कार्यकर्ता संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दतिया में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव अभियान में जुटा हुआ है।
*संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य कर रहे कार्यकर्ता*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि भाजपा मेरी मां है और यही भावना प्रत्येक कार्यकर्ता की है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम और संगठन प्रथम की भावना के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर जनता का पूरा भरोसा है। दतिया की जनता कमल के फूल को भारी मतों से विजयी बनाएगी और भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अत्यंत सकारात्मक और संगठनात्मक भावना का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है। डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। भाजपा दतिया उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments