Homeप्रमुख खबरेंदतिया उपचुनाव: पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद किए 21.19 लाख रुपये नगद

दतिया उपचुनाव: पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद किए 21.19 लाख रुपये नगद

*पुलिस चैकिंग में पकड़ी 21 लाख से अधिक की नगदी।* स्कार्पियो गाड़ी से 21 लाख 19 हजार रुपए कैश बरामद एमपी 09 ZD 9082 नंबर की स्कार्पियो से पकड़ी नगदी। *गोराघाट चैकिंग पोयंट पर पकड़ा कैश।* विधानसभा उपचुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर है दतिया पुलिस। *गाड़ी मालिक से पूछताछ जारी।*

दतिया 16 जुलाई 2026/दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में गोराघाट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपी 09 ZD 9082 नंबर की स्कॉर्पियो से 21 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर की गई।

फिलहाल पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर वाहन मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई जा रही थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस की सघन जांच अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments