Homeप्रमुख खबरेंनीट रिजल्ट घोषित पंजाब, हरियाणा के आर्यन गुप्ता और पंशुल ने किया...

नीट रिजल्ट घोषित पंजाब, हरियाणा के आर्यन गुप्ता और पंशुल ने किया टॉप, पास होने वालों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं

नई दिल्ली 17 जुलाई 2026/नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से इस परीक्षा में टॉप किया है.

पीटीआई से बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा, “मैंने पहली रैंक हासिल की है. मैंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं. मैंने बहुत मेहनत की है, मुझे नींद नहीं आती थी. मुझे लगता है कि मैं जितना कर सकता था मैंने उतना किया. मुझे यह सपने जैसा लग रहा है. हर कोई बहुत खुश है. मेरा परिवार और मेरे टीचर सभी खुश हैं.”

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीट यूजी 2026 में इस बार 11.21 लाख बच्चों ने सफलता हासिल की है. सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं है.

वहीं 19 स्टूडेंट्स ने 720 में से 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं.

इससे पहले नीट यूजी 2026 की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद यह परीक्षा दोबारा कराई गई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments