Homeप्रमुख खबरेंधान से भरा अनियंत्रित ट्रक शीतला माता मंदिर श्रद्धालुओं पर पलटा 15...

धान से भरा अनियंत्रित ट्रक शीतला माता मंदिर श्रद्धालुओं पर पलटा 15 की मौत दर्जनों घायल

ग्वालियर 18 अक्टूबर 2026/मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सातऊ स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक ट्रक कई लोगों को रौंदते हुए चला गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं।  ग्वालियर की डीएम रुचिका चौहान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। घायलों को फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

इस ह्रदय विदारक दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, केन्द्रोय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है

राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री Aidal Singh Kansana  और राकेश शुक्ला  को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए गए

ढलान से लुढ़कते हुए श्रद्धालुओं पर पलटा ट्रक

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। चीनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना मना है। रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक वहां रुका। ट्रक ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया, अचानक बेकाबू होकर नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायलहुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि नवरात्रि के दौरान सड़क पर लगे बैरिकेड्स और पुलिस चेकपॉइंट को पार करके ट्रक अंदर कैसे आ गया। उन्होंने कहा कि हमने ट्रक की मैकेनिकल जांच के लिए एक RTO टीम भी भेजी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या खराबी आई थी और ट्रक बाईं ओर कैसे मुड़ गया। उन्होंने कि घायलों के इलाज के लिए टीम लगातार CT स्कैन और X-रे कर रही है। घटना के एक चश्मदीद और एक घायल व्यक्ति के भाई ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था। ट्रक अचानक आया और उस पर से नियंत्रण खो गया, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

*राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री Aidal Singh Kansana जी और राकेश शुक्ला जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं*

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments