फरार आदतन अपराधी कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम
ग्वालियर 08 अगस्त 2026/ डकैती जैसी वारदातें अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आदतन अपराधी कल्ली उर्फ किलेदार सिंह गुर्जर निवासी ग्राम बरवासिन जिला मुरैना की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज डॉ. असित यादव द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के प्रावधानों के अनुसार यह इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है।
विधि संगत तरीकों से कल्ली गुर्जर को बंदी बनाने या बंदी बनवाने के लिये सही सूचना देने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों को यह इनाम दिया जायेगा। आदतन अपराधी कल्ली गुर्जर के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में डकैती जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।