Homeदेशकेरल में आई भीषण बाढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने...

केरल में आई भीषण बाढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने चलाया जोरदार सहायता अभियान

 

देश के सुदूरवर्ती दक्षिण प्रान्त केरला में पिछले कई दिनों से जारी भीषण बरसात से हाहाकार के हालात निर्मित हैं ऐसी विषम परिस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े सेवाभारती आदि परिवार संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दिनरात एक करते हुए तमाम राहत कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया है।

एक ओर जहां संघ कार्यकर्ता बाढ़ में फंसे व बेघरबार हुए लोगों की जिंदगी बचा रहे है वहीं संघ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भोजन वितरण का बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है।

कार्यकर्ता नाव के सहारे भोजन पहुंचा रहे हैं वहीं अन्य राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। रहात शिविर भी सेवाभारती ने प्रारंभ किये है । संघ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए एकाउंट प्रारंभ किया है। कोई भी इसमेँ दान कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि केरला इस समय विगत 26 वर्षों की सबसे खतरनाक बाढ़ से जूझ रहा है। इसमें अबतक 30

लोगों की जान जा चुकी है लाखों लोग बेघरबार हुए हैं सैकड़ों लापता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments