Homeग्वालियर अंचलसुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान 2026 से...

सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित

शिवपुरी 21 अगस्त 2026/ प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सेवा परिषद शिवपुरी द्वारा गत दिवस आयोजित सम्मान समारोह में प्रबुद्ध विचारक, साहित्यकार, एवं एवं उदभव के उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह कुशवाहा को प्रोफ़ेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा थे।अध्यक्षता शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुश्री यांगचेन डोलकर भूटिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ.किशन यादव कुलगुरू तात्याटोपे विश्वविद्यालय गुना के उपस्थित रहे।
रचनात्मक साहित्यिक सृजन, युवाओं को शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रकृति संरक्षण एवं सनातन संस्कारों के वैज्ञानिक पक्ष पर लेखन के लिये श्री कुशवाह को सम्मानित किया गया l सुरेन्द्र कुशवाहा को मध्य प्रदेश शासन के प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस उपलब्धि के लिये उदभव के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर,मनोज अग्रवाल,शरद सारस्वत,जगदीश गुप्त,प्रवीण शर्मा, आलोक द्विवेदी
सहित अनेक मित्रों ने बधाई दी हैँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments