HomeBreakingग्वालियर के सुल्तान गढ़ पिकनिक स्पॉट पर अचानक पानी बढ़ने से फंसे...

ग्वालियर के सुल्तान गढ़ पिकनिक स्पॉट पर अचानक पानी बढ़ने से फंसे दर्जनों लोग कई लापता,बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Live update:  चट्टान पर पानी के बीच फंसे 34 से ज्यादा लोग

हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मौके पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  रखें हैं नजर

BSF के नजदीकी हेडक्वार्टर टेकनपुर के जवानों की ली जा रही है मदद

घटना में दो की मौत होने की पुष्टि

दस से ज्यादा के बहने की संभावना

घनघोर अंधेरे के कारण हेलीकॉप्टर को

रेस्क्यू में आ रही परेशानी

भोपाल से बुलाई गई NDRS की टीम

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह

ने लगाया आरोप कहा बांध से अचानक पानी छोड़ने से हुई दुर्घटना

ग्वालियर के सीमा क्षेत्र में लगे मोहना स्थित सुल्तानगढ़ वाटर फॉल पर पिकनिक मनाने आए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए।घटना शाम 4 बजे के आसपास की है। बाद में जिलाप्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 35 लोगों को बचा लिया है , खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। शाम 7.30 बजे तक लगभग 5लोगों के लापता होने की खबर है।रेस्क्यू ऑपरेशन  ग्वालियर के sp navneet basin, shivpuri sp rajesh ji, एडीएम संदीप केरकेट्टा मौजूद हैं। वहीं अभी अभी सेना के जवानों को भी बुलाया गया है और नाइटविजन की सुविधा वाले हेली काप्टर को भी देर सायं भेज दिया गया हैं। इधर केन्द्रीय मंत्री व ग्वालियर के सासंद नरेन्द्र सिंह तोमर भी अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर बचाव दल लेकर मौके पर पहुच गये है।

15 अगस्त का अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे।इस दौरान शाम 4 के आसपास अचानक झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे।उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए।अभी वहां करीब 30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक अभी भी लोग पानी में फंसे हुए थे। हालांकि पुलिस को सूचना मिल गई है।ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल अपने स्तर पर कुछ गोताखोरों को बुलाया है।इन गोताखोरों से उम्मीद की जा रही है कि वे चट्टान पर फंसे हुए लोगों को निकाल लें। यहां मुख्य रूप से दो चट्टानें हैं, जिनमें से एक बड़ी चट्टान पर करीब 30 लोग फंसे हुए हैं, जबकि दूसरी छोटी चट्टान पर एक अकेला व्यक्ति फंसा है।शाम सवा पांच बजे तक ये स्थिति है कि घटनास्थल पर लगातार बारिश हो रही है, इससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस चट्टान को पानी छूकर बहने लगा है।।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments