Homeप्रमुख खबरेंप्रेस क्लब में धूम-धाम से मनाई गई आजादी की सालगिरह

प्रेस क्लब में धूम-धाम से मनाई गई आजादी की सालगिरह

 

ग्वालियर। स्वतन्त्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाई गई। इस मौके पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया।
फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जनसम्पर्क विभाग के अपर संचालक श्री जी एस मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि मौर्य ने ध्वजारोहण किया । इस मौके पर उपस्थित समस्त पत्रकारगण ने राष्ट्रगान का गायन किया। ध्वजारोहण के बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार राम विद्रोही, राकेश अचल, बच्चन बिहारी, सुरेश दंडौतिया,प्रदीप तोमर, विनय अग्रवाल, प्रवीण दुबे, संजय त्रिपाठी, अशोक पाल, गिर्राज द्विवेदी, राजेश मंगल, मचल सिंह बैस, विष्णु अग्रवाल, नीलकमल माहेश्वरी, नरेन्द्र परिहार,,जनाब ए आर खान, जावेद खान, रवि यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह चन्द्रशेखर नामदेव सहित बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments