ग
ग्वालियर24 सितंबर 2026/श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास द्वारा मंदिर प्रांगण में विराजित किए गए भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा 25 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। न्यास द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह चल समारोह दोपहर लगभग 11:00 बजे अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी विसर्जन यात्रा
न्यास के लेखापाल वीरेंद्र शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गणेश जी की प्रतिमा को भव्य रूप से सुसज्जित ट्रोले में विराजमान कर विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यह चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊँट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया और राम मंदिर होते हुए आगे बढ़ेगा।
नूराबाद स्थित नदी में होगा विसर्जन
नगर भ्रमण के पश्चात विसर्जन यात्रा नूराबाद पहुंचेगी, जहाँ नूराबाद स्थित नदी में भगवान श्री गणेश का पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन संपन्न किया जाएगा। न्यास द्वारा इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से चल समारोह में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
ग्वालियर में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर से 25 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन यात्रा, नूराबाद नदी में होगा विसर्जन
RELATED ARTICLES