सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, ‘मन की बात’ में सहभागिता एवं आत्मीयजनों से करेंगे भेंट
ग्वालियर/भोपाल, 26/09/2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल नवीन दायित्व संभालने के बाद पहली बार 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आत्मीयजनों से भेंट करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित रेशम मिल, हजीरा आंगनवाड़ी केंद्र में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे वार्ड क्रमांक 16 के बूथ क्रमांक-292, महाराजा मानसिंह मंडल अंतर्गत चंदनपुरा, हजीरा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्री आशीष उषा अग्रवाल गोविंदबाग कार्यालय में आत्मीयजनों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 07ः30 बजे वन्दे भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे।