Homeप्रमुख खबरेंसावधान : यहां देखें जानलेवा नकली दही, पनीर, घी, मावा सहित...

सावधान : यहां देखें जानलेवा नकली दही, पनीर, घी, मावा सहित कई खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों के नाम

खाद्य पदार्थों की जाँच में 25 प्रकरणों में 9.65 लाख रुपए का जुर्माना

दही, पनीर, घी, मावा सहित कई खाद्य पदार्थ अमानक मिले, बिना लाइसेंस कारोबार पर भी कार्रवाई

ग्वालियर 30 सितम्बर 2026/ ग्वालियर जिले में खाद्य पदार्थों की नियमित जाँच का अभियान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग के दल द्वारा नियमित खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अमानक व मिथ्याछाप स्तर के खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारियों पर 25 प्रकरणों में सुनवाई उपरांत अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित कर 9 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना आरोपित किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी आदेश में जिन 25 प्रकरणों में जुर्माना अरोपित किया गया है उनमें जिन खाद्य पदार्थों को अमानक पाया गया था उनमें दही, पनीर, घी, मिल्क क्रीम, मावा, सरसों तेल, अमानक धनिया पाउडर, दूध, अमानक उड़द, लाल मिर्च पाउडर, काजू, मावा आदि शामिल हैं। इनमें तीन खाद्य व्यापारियों पर बिना लायसेंस के व्यापार करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से जिन फर्मों के विरूद्ध जुर्माना आरोपित किया गया है, उनमें सांई डेयरी एण्ड स्वीट्स समाधिया कॉलोनी, जय श्री राम दूध डेयरी काली माता मंदिर के सामने सुभाष नगर हजीरा, श्री गरगज डेयरी सरदार की मल्टी के पास अजयपुर सिकन्दर कम्पू, द लिक्विड लाँज कालरा हाइट्स एजी ऑफिस रोड चेतकपुरी, शिवम डेयरी गोल पहाड़िया एबी रोड लश्कर, विधिचन्द धर्मशाला पब्लिक ट्रस्ट स्टेशन बजरिया, द शाह इम्पीरियल डीडी मॉल के पीछे नौगजा रोड शिंदे की छावनी, भगवती फैनी घेवर भण्डार दानाओली, भूपेन्द्र किराना एवं जनरल स्टोर नाका चंद्रबदनी, निशा बेवरेज बहादुरनगर सागरताल चौराहा, श्रीराम मिष्ठान भण्डार एवं नाश्ता सेंटर बंशी पैलेस खुरैरी चौराहा, दूध विक्रेता सत्तार अली ग्राम रौरा तहसील मुरार, श्री श्याम डेयरी रजमन वाली माता के पास सागरताल, मुगल दरबार वार्ड-19 अनुपम नगर सिटी सेंटर, जय गुरूदेव आटा चक्की दीनदयालनगर, न्यू शीतला डेयरी पुलिस चौकी के पास पंतनगर, न्यू श्रीराम दुग्ध डेयरी शासन तिराहा भितरवार रोड, एम्पायर सेल्स कार्पोरेशन पटेल नगर सिटी सेंटर, रवि बृजवासी मिष्ठान भण्डार एवं भोजनालय शॉपिंग कॉप्लेक्स दीनदयालनगर, श्री जोधपुर मिष्ठान भण्डार हरीशंकरपुरम, लाला पेड़े वाले डेयरी गंगा माई संतर मुरार, परिमाल सिंह बघेल ग्राम सुमावली तहसील बेहट, मनोहर डेयरी एण्ड स्वीट्स इमली नाका सिकंदर कम्पू, बंटी सेन निवासी दरगाह के सामने तारागंज लश्कर एवं जैन मावा एण्ड घी भण्डार गंगामाई संतर मुरार शामिल हैं।
क्रमांक/238/26

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments