Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा का निधन

पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पूर्व GDA अध्यक्ष जगदीश शर्मा का निधन
ग्वालियर, 2 अक्टूबर 2026/भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के वरिष्ठ नेता पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पूर्व GDA अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा का शुक्रवार, 2 अक्टूबर  को दुःखद निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे,उनके निधन की सूचना से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
प्राप्त शोक संदेश के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे उनके निज निवास बसंत विहार कॉलोनी, D-58/A4, पुराना सहारा हॉस्पिटल के पास से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments